आज का पंचांग

Aaj ka Panchang, 4 May 2023: आज बुधवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और नृसिंह प्राकट्य दिवस है। पूरे दिन चित्रा और स्वाति नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.47 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.01 बजे होगा। चन्द्रोदय 5.48 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 5.20 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत 1945
विक्रम संवत 2080
कलि संवत 5124
मास वैशाख माह, शुक्ल पक्ष

शुभअशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त तथा कुलिक योग सुबह 10.04 बजे से 10.58 बजे तक रहेंगे। कंटक योग दोपहर 3.24 बजे से 4.17 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सायं 5.11 बजे से 6.04 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 6.31 बजे से 7.24 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 5.38 बजे से 7.18 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 1.58 बजे से 3.38 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 5.47 बजे से 7.26 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.24 बजे से 2.03 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.01 बजे से रात्रि 8.22 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। प्रातः 5.47 बजे से रात्रि 9.35 बजे तक रवि योग रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.29 बजे तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 3.01 बजे से 4.39 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त का समय दोपहर 11.57 बजे से 12.50 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

About The Author