कांग्रेस भवन जालंधर में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि

जालंधर : कांग्रेस भवन जालंधर में पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर बोलते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने देश में शांति बनाए रखने के लिए अपना बलिदान दिया। आज हम जिस आजादी का आनंद ले रहे हैं, वह सब इन्हीं नेताओं की वजह से है

श्री राजीव गांधी जी ने भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया और देश के कंप्यूटर युग की शुरुआत की, जिसकी आज हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है। इस मौके पर मनोज कुमार मनु वड़िंग, नरेश वर्मा पंजाब कांग्रेस सचिव, विनोद खन्ना अध्यक्ष सेवादल, कंचन ठाकुर अध्यक्ष महिला कांग्रेस, प्रेम नाथ दकोहा ब्लॉक अध्यक्ष, जितिंदर मार्शल, सतबीर सिंह परमार, वंशिका दीदी, पलवी, अशोक खन्ना, सुधीर घुग्गी, रशपाल जाखू, हरपाल सिंह संधू मौजूद रहे।

About The Author