किसान संगठन और संघर्ष कमेटियों के किसानों ने आज से पंजाब को टोल मुक्त करने का फैसला किया है। किसानों ने प्रदर्शन करने का फैसला सरकार द्वारा उनकी मांगें न मानने पर लिया है। किसानों द्वारा आज सुबह 11 बजे से 2 बजे के बीच सभी प्रमुख टोल प्लाजा बंद करवा दिए जाएंगे। किसानों ने पंजाब के सभी मुख्य टोल प्लाजा 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया है। इस दौरान लोगों से टोल टैक्स की वसूली नहीं होगी।

Users Today : 136