कैबिनेट मंत्री द्वारा नगर निगम के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की, चल रहे कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश

जालंधर: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने आज स्थानीय नगर निगम परिसर में निगम आयुक्त सहित विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक की और चल रहे विकास कार्यों और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जालंधर से लोकसभा सांसद सुशील रिंकू, विधायक रमन अरोड़ा, शीतल अंगुरल, बलकार सिंह व निगम आयुक्त अभिजीत कपलिश सहित अधिकारियों से बातचीत करते डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने जालंधर सेंट्रल, जालंधर वेस्ट, जालंधर नॉर्थ और जालंधर छावनी विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शुरू किए गए जालंधर के विकास अभियान को जारी रखते हुए लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर जरूरी काम को अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में सड़कों के रख-रखाव, साफ-सफाई, समय पर कचरा संग्रहण, सीवरेज और जलापूर्ति कार्यों को पूरी प्राथमिकता देते हुए शहर के पार्कों के सौंदर्यीकरण पर भी पूरा ध्यान दिया जाए ताकि आम लोगों को लाभ मिले।

About The Author