कोठियां किराए पर लेने वाले लुधियाना से हाे जाएंगे छू मंतर : Ravneet Singh Bittu

लुधियाना से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने एक चुनाव प्रचार के दौरान प्रताप सिंह बाजवा और लुधियाना से कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर निशाना साधा हैं। बीजेपी के चुनाव प्रचार के दौरान रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और बाहर से आए प्रताप सिंह बाजवा रवनीत सिंह बिट्टू से इतने डर गए कि उन्होंने लुधियाना में मकान किराए पर लेने की बात सार्वजनिक कर दी हैं।

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि लुधियाना के लोगों को पता होना चाहिए कि 30 मई के बाद किराए पर मकान लेने वाले ये लोग फिर से लुधियाना से भाग जाएंगे। इस मौके पर बीजेपी उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू ने लुधियाना के लोगों से मोदी सरकार की उपलब्धियों और पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए बीजेपी को वोट देने की अपील की हैं।

About The Author