गाड़ी में Petrol डलवाकर बिना पैसे दिए फरार हुआ शख्स, घटना CCTV में कैद

अमृतसर के मल्लियां गांव के पैट्रोल पम्प से बढ़ी वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक शख्स गाड़ी में पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए फरार हो गया। आपको बता दें कि पेट्रोल पंप पर एक शख्स गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के लिए रुकता है और बिना पैसे दिए फरार जो जाता है। यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई।

पैट्रोल पंप कर्मी के अनुसार शख्स ने 3400 रुपये का पैट्रोल डलवाया और गाड़ी भगा कर फरार हो गया। पैट्रोल पम्प कर्मी ने गाड़ी पर किसी चीज को मारकर गाड़ी रोकने की कोशिश भी कि लेकिन वह भागने में सफल रहा। पुलिस को जब इस घटना की खबर दी गई तो पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया और इस मामले की जांच भी की जा रही है।

 

 

About The Author