किसानों व मजदूरों की मांगों को लेकर किसान आंदोलन के तहत 10 मार्च के राष्ट्रव्यापी ट्रेन रोको आह्वान का असर पूरे देश में देखा गया। सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह दल्लेवाल ने बताया कि तमिलनाडु में 20, मध्य प्रदेश में 3, पंजाब में 75, राजस्थान में 3, हरियाणा में 5, पांडिचेरी में 1 जगह ट्रेन रोकने की खबर आई, जबकि बिहार, उत्तर प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना में ट्रेन रोकने की पुष्टि होनी बाकी थी। उन्होंने बताया कि खबर आने तक हरियाणा, तमिलनाडु, पांडिचेरी में कुछ किसानों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने की खबर है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गिरफ्तार किसानों को रिहा नहीं किया गया तो संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन का लगातार विस्तार हो रहा है और इसका प्रभाव देश और दुनिया तक जा रहा है। इस मौके पर अमरजीत मोहरी, पीटी जॉन, मंजे कुमार बिहार, जसविंदर सिंह लोंगोवाल, गुरमनीत मांगट, रणजीत सिंह राजू, मंजीत सिंह रॉय, परमजीत, सुरजीत सिंह फूल, प्रोफेसर आनंद, सुखजीत सिंह हरदोझंडे, अमरजीत सिंह, सतनाम सिंह बागड़ी, बलदेव सिंह सिरसा, सुखदेव सिंह भोजराज, अभिमन्यु कोहाड़, सुखपाल सिंह डफर, गुरप्रीत सिंह चीना, इंद्रजीत सिंह कोटबुद्धा, अनीश खटकड़ भी मौजूद थे।


Users Today : 0
