गोराया : गोराया के एक गांव धुलेटा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे घर के छत उड़ गई और घर का सारा फर्नीचर जल कर राख हो गया। पीड़ित जसवीर ने जानकारी देते हुे बताया कि वह और उनकी बेटी घर पर थे, उनकी बेटी की तबीयत खराब थी. जसवीर खुद चाय बनाने किचन में गया, उसने गैस चालू की तो सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही पिता-पुत्री घर से भागे और अपनी जान बचाई।
आग लगने से कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार साइकिल पर गांव-गांव जाकर अपना गुजारा करता है, जो अब घर से बेघर हो गया है, उसने मदद की गुहार लगाई है। यहां बता दें कि आग लगने के बाद गैस एजेंसी के कर्मचारी भी मौके पर आ गए और सिलेंडर ले गए और बाद में लौट गए।

Users Today : 3