चिट्टे ने ली माता-पिता के इकलौते पुत्र की की जान

बठिंडा : तलवंडी साबो में आज सुबह नशे (चिट्टे) की ओवरडोज़ से एक युवक की मौत का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक काफी समय से नशे का आदि था, परिवार ने उसका नशा छुड़वाने का भी बहुत प्रयास किया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मृतक अपने पीछे दो पुत्रियां और पत्नी छोड़ गया है। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि तलवंडी साबो में खुलेआम नशा बेचा जा रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

जानकारी के अनुसार गुरविंदर सिंह का शव तलवंडी साबो के एक पार्क में पड़ा मिला। इस दौरान उसके पास से कई सुई और सीरिंज भी बरामद हुई। परिजनों व ग्रामीणों को इस बात का पता चलते ही उन्होंने पुलिस को सूचित किया। लेकिन परिवार के सदस्यों ने कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। वे मृतक के शव को घर ले गए।

 

 

About The Author