जालंधर– महानगर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में दिन दिहाड़े गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां Goddamn Kitchen पर तेजधार हथियारों से युवकों ने हमला कर दिया। इस हमले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक्टिवा पर सवार आए युवकों ने तेजधार हथियारों से दुकान पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी। हालांकि युवकों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Users Today : 3

