जालंधरः फ्लाई ओवर पर पलटा रेत से भरा टिप्पर, लगा लंबा जाम

जालंधर- महानगर में जालंधर से दिल्ली हाईवे स्थित सूर्य एनक्लेव के पास फ्लाई ओवर पर रेत से भरा टिप्पर पलटने का मामला सामने आया है। जिससे फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया। गनीमत रही इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन इस हादसे में वहां से निकल रही गाड़ी टिप्पर की चपेट में आ गई। इसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गयाय़ घटना की सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस जेसीबी की मदद के साथ टिपर को उठाने की कोशिश कर रही है और जाम को खुलवाने में जुट गए हैं।

 

About The Author