जालंधर : अमृतपाल सिंह के चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर

जालंधर : ऑपरेशन अमृतपाल सिंह मैं तीसरे दिन भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस लगातार अमृतपाल सिंह के समर्थकों पर कार्रवाई कर रही है। इस बीच अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

अब तक अमृतपाल सिंह के 112 क़रीबियों को हिरासत में लिया गया है। समाचार एजेंसी ने एसएसपी जालंधर (ग्रामीण) स्वर्णदीप सिंह के हवाले से ये जानकारी दी है। एसएसपी के अनुसार, दोनों ने रविवार रात ही सरेंडर कर दिया था।

About The Author