दशमेश नगर में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते व्यक्ति ने फंदा लगा कर जीवनलीला कर ली समाप्त

जालंधर(कुलप्रीत सिंह )- महानगर में थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते दशमेश नगर में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते व्यक्ति ने फंदा लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान जीवन सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी दशमेश नगर के रूप में हुई होती है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रविंदर ने बताया ने मृतक का कुछ महीने पहले एक्सीडेंट हुआ है। इसके बाद उक्त जीवन कुमार काफी समय से बीमार चल रहा था। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह छत पर बच्चों के साथ धूप में बैठी हुई थी।

जब वह छत से बच्चों के साथ निचे आई तो बच्चों ने देखा कि उसके पिता पंखे के साथ फंदा लगाकर लटके हुए थे। जब तक उन्होंने जीवन को नीचे उतारा तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी ने कहा कि सड़क हादसे के बाद उनके पति जीवन की कमर में काफी दिक्कत रहने लगी। जिसके कारण वह काफी परेशान चल रहे थे। वहीं इस घटना को लेकर थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

About The Author