दो भाइयों के सुसाइड के मामले में घिरे इंस्पेक्टर नवदीप को पुलिस लाइन भेजा

जालंधर – पिछले कुछ दिनों से दो भाइयों के सुसाइड मामले में घिरे इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को शुक्रवार को थाना- 1 से बदल कर पुलिस लाइन भेज दिया गया। इसके बाद अब थाना-1 का पदभार इंस्पेक्टर सुखदेव ने संभाल लिया है। इंस्पेक्टर नवदीप पिछले कुछ दिनों से उद्योगपति के साथ दुर्व्यवहार करने पर दो भाइयों ने गोइंदवाल साहिब से निकलने वाले ब्यास में छलांग लगा दी थी, जिनकी बॉडी अभी तक नहीं मिल पाई है, मामले में घिरे हुए थे। परिवार की तरफ से मांग की जा रही थी कि नवदीप को जल्द से जल्द लाइन हाजिर कर विभागीय जांच की जाए लेकिन नवदीप के तबादले को उच्च अधिकारी रुटीन का तबादला बता रहे हैं।

About The Author