पंजाब के पूर्व मंत्री Sunder Sham Arora को हाईकोर्ट से मिली नियमित जमानत

पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत मिल गई है। आपको बतादें कि विजिलेंस ने 15 अक्तूबर को ट्रैप लगा सुंदर शाम अरोड़ा को सरकारी अधिकारी को 50 लाख रुपये रिश्वत देते गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्होंने मोहाली की ट्रायल कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए नियमित जमानत की मांग की थी। गत माह अदालत ने उनकी याचिका को कई बार खारिज भी किया था। लेकिन आज सुंदर शाम अरोड़ा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है।

 

About The Author