पूर्व विधायक सुशील रिंकू आज ज्वाइन कर सकते हैं AAP

जालंधर : जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर पंजाब, चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक सियासी गहमागहमी बढ़ गई है। सूत्र बता रहे हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कांग्रेस के दलित नेता और पूर्व विधायक सुशील रिंकू को AAP में शामिल करवाएंगे। पिछले दिनों इस खबर को ब्रेक की थी कि सुशील रिंकू कांग्रेस छोड़कर AAP ज्वाइन करेंगे और उपचुनाव लड़ेंगे। पिछले कई दिनों से सियासी गलियारे में इस कयासबाजी को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बावजूद अभी तक आम आदमी पार्टी ने आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं जारी किया और न ही सुशील रिंकू ने इसके बारे में कोई बात की है। आपको बता दें कि संतोख चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर कांग्रेस ने संतोख चौधरी की पत्नी को मैदान में उतारा है। दूसरी तरफ AAP, भाजपा और अकाली-बसपा गठबंधन ने अभी तक अपने उम्मीदवार का नाम नहीं तय कर पाए हैं।

About The Author