फसल बीमा योजना पर CM Mann आज करेंगे समीक्षा बैठक, कृषि मंत्री सहित सभी बड़े अधिकारी रहेंगे मौजूद

चंडीगढ़  : मुख्यमंत्री भगवंत मान फसल बीमा योजना को लेकर आज समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में कृषि मंत्री सहित सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। फसल बीमा योजना को लागू करने की तैयारियो का जायज़ा लिया जाएगा। पंजाब सरकार ने इस साल बजट में फसल बीमा योजना की घोषणा की थी। फसल बीमा योजना के लिए ज़रूरी फ़ंड पर भी चर्चा होगी। योजना को लागू करने को लेकर अब तक क्या कार्यवाही हुई है इस को लेकर मुख्यमंत्री मान अधिकारियो से ब्योरा लेंगे।

 

About The Author