फ्लाइट में महिला Crew Member से छेड़छाड़, Police ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दुबई से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची फ्लाइट के लैंड होते ही पुलिस द्वारा एक पैसेंजर को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए पैसेंजर की पहचान राजिंदर सिंह के रूप में हुई है। सुरक्षा प्रबंधक की शिकायत पर इस पैसेंजर की गिरफ्तारी गई। मिली जानकारी के अनुसार राजिंदर सिंह ने फ्लाइट में शराब का सेवन शुरू किया अधिक सेवन करने के बाद वह अपना आपा खो बैठा। जिस दौरान आरोपी ने शराब पी कर महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ की और ऊंची आवाज में शोर भी मचाया।

 

About The Author