बहबल इंसाफ मोर्चा द्वारा आज किया जा सकता है बड़ा ऐलान

फ़िरोज़पुर: कई दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करके बैठे बहबल इंसाफ मोर्चा एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि आज बहबल इंसाफ मोर्चा द्वारा एक बड़ा ऐलान किया जा सकता है। एस आई टी द्वारा पेश किए गए चलान में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल व अन्य पुलिस के बड़े अधिकारीयो के नाम शामिल किए जाने के बाद मोर्चे ने सन्तुष्टि जताई और उसके बाद यह अनुमान लगाया जाने लगा कि मोर्चा समाप्ति की और जा सकता है।.इसी के साथ ही आज बेबहल मोर्चा की तरफ से शुक्राना करने के लिए एक बड़े कार्यक्रम भी किया जा रहा है जिसमे कई बड़ी धार्मिक व राजनीतिक हस्तियां पहुंच सकती हैं।

About The Author