भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर और सुनील जाखड़ को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें पत्र

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के पूर्व प्रधान रह चुके सुनील जाखड़ को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त किया है। वहीं विशेष आमंत्रित कार्यसमिति में उत्तराखंड के मदन कौशिक, छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय, पंजाब के एस गुरमीत सिंह सोढ़ी, मनोरंजन कालिया और अमनजोत कौर रामूवालिया को सदस्य बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिहं ने पत्र कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त करते हुए पत्र जारी किया है।

 

About The Author