राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए पंजाब के शिक्षकों को शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने दी बधाई

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए राज्य के शिक्षकों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में बैंस ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूल के शिक्षकों के चयन से राज्य का गौरव बढ़ा है।

यहां उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024 में शिक्षक दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों की सूची आज जारी की गई है, जिसमें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कन्या) बरनाला के पंकज कुमार गोयल और सरकारी प्राइमरी स्कूल कोठे इंद्रा सिंह गोनियाना मंडी, बठिंडा के रजिंदर सिंह का चयन हुआ है। मैं इन दोनों शिक्षकों को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इन शिक्षकों की मेहनत को सलाम! शिक्षा विभाग पंजाब को इन शिक्षकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों पर गर्व है।

About The Author