श्री दरबार साहिब नतमस्तक होंगे Rahul Gandhi, फतेहगढ़ साहिब से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा

अमृतसर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज पंजाब में प्रवेश कर चुकी है। वहीं राहुल गांधी की इस यात्रा में कुछ बदलाव किए गए हैं। बताया जा रहा था कि राहुल गांधी की यात्रा पहले संभु बॉर्डर से निकलेगी लेकिन अब वह सीधे अमृतसर से पहुंचेंगे। वह अपने चार्टर प्लेन के जरिए दोपहर करीब 12 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद वह श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होंगे। कहा जा रहा है कि वह श्री दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ में भी माथा टकेंगे और जलियांवाला बाग के श्हीदों को भी नमन करेंगे।

यात्रा का रूट प्लान…

11 जनवरी सरहिंद दाना मंडी से यात्रा शुरू होगी। दोपहर के भोजन उपरांत पुन: यात्रा खालसा स्कूल ग्राऊंड मंडी गोबिंदगढ़ से शुरू होगी।
12 जनवरी गांव गल्हीपुर (फतेहगढ़ साहिब) कश्मीर गार्डेन से यात्रा सुबह 6 बजे शुरू होगी और समराला चौक पर जाकर रुकेगी। एक बार में ही 25 किलोमीटर की यात्रा होगी। इस दिन शाम को यात्रा नहीं होगी।
13 जनवरी को लोहड़ी के कारण यात्रा नहीं होगी।
14 जनवरी को लाडोवाल टोल प्लाजा (लुधियाना) से यात्रा शुरू होगी। शाम को 3.30 बजे यात्रा जीसी रिसार्ट गोराया से यात्रा शुरू होगी।
15 जनवरी को एलपीयू यूनिवर्सिटी के पास से यात्रा शुरू होगी। शाम को 3.30 बजे बीएमसी चौक जालंधर से यात्रा चलेगी।
16 जनवरी को गांव काला बकरा से सुबह 6 बजे यात्रा शुरू होगी। शाम 3.30 बजे यात्रा पुन: खरल कलां आदमपुर से यात्रा शुरू होगी।
17 जनवरी को यात्रा झींगर खुर्द दसूहा से सुबह 6 बजे शुरू होगी। शाम 3.30 बजे दसूहा के ही गौंसपुर से यात्रा चलेगी।
18 जनवरी को मुकेरियां के भंगाला से शुरू होगी और यात्रा हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी।
19 जनवरी को राहुल गांधी पठानकोट में जन सभा को संबोधित करेंगे।

About The Author