चंडीगढ़ : पंजाब की जेलों में रहने वाले कैदियों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। पिछले दिनों कैदियों के जेल में लिए गए सैंपल में एड्स के मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जेलों में ऐसे मामले ज्यादा पाये जाते है, परिवार के दूर रहने के चलते कैदियों में परमिसक्स बिहेवियर मिलता है। इसके इलावा ड्रग्स के सेवन या क्राइम की दुनिया से आए होते है। इस वजह से इनमें इसके सिम्टम्स जायदा पाये जाते हैं।
ऐसे कैदियों को सुधारने के लिए हम जेल में मनोचिकित्सकों की काउंसलरों की नियुक्ति कर रहे है। इसके साथ ही जेल में कैदियों को योगा करवाया जाये इसकी भी व्यवस्था की जा रही है।

Users Today : 6