पेट के 5 रोगों का सबसे बड़ा दुश्मन है मुनक्के का पानी

मुनक्का किशिमश की तरह दिखने वाला ड्राई फ्रूट है, लेकिन यह किशिमश से थोड़ी अलग होती है। मुनक्का को इंग्लिश में ब्लैक ग्रेप रेज़िन भी कहा जाता है। जिसके अंदर फाइबर, विटामिन व मिनरल्स जैसे कई गुण होते हैं। कच्ची मुनक्का के अलावा इसका पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मुनक्का का पानी पेट के लिए काफी अच्छा होता है। डाइिटशियन के मुताबिक, हर दिन मुनक्का का पानी पीने से सिर्फ 1 महीने में 5 रोगों का सफाया हो जाता है। ये सभी रोग पेट से जुड़े हुए हैं। ध्यान रहे कि पेट और पाचन से ही हर बीमारी की शुरु आत होती है।

मुनक्का में क्या होता है: मुनक्का में क्राब्स, कैलोरी, एस्कॉर्बिक एसिड, राइबोμलेविन, थियामिन, पाइरिडोक्सिन, फाइबर, जिंक, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम आदि पोषक तत्व होते हैं। ये सभी पोषक तत्व गट हैल्थ के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं।

कब्ज को तोड़ देगा मुनक्का का पानी: कब्ज में रामबाण साबित हो सकता है। क्योंकि, इसमें फाइबर और लैक्सेटिव गुण होते हैं, जो बॉवेल मूवमेंट को आसान बनाते हैं और कब्ज से राहत दिलाते हैं। यह घरेलू उपाय पुरानी कब्ज में भी असरदार है।

बवासीर के दर्द से राहत: मुनक्का का पानी पीने से मल मुलायम हो जाता है और आराम से बाहर निकल जाता है। इस खासियत के कारण यह बवासीर के मरीजों के लिए भी अच्छा घरेलू उपाय है। इस ड्रिंक से सख्त मल के कारण होने वाली जलन व दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।

अपच और गैस का इलाज: पाचन खराब होने के कारण खाना ढंग से पच नहीं पाता है और अपच व गैस होने लगती है। इसके कारण पेट में तेज दर्द हो सकता है, जो सहन करना भारी होता है। लेकिन मुनक्का का पानी पाचन को तेज करके अपच व गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है।

एसिडिटी का इलाज: कुछ लोग एसिडिटी से काफी परेशान रहते हैं, जिसका मुख्य लक्षण सीने में जलन है। लेकिन मुनक्का के पानी में ठंडा करने वाले गुण होते हैं, जो पेट में एसिड को कम करके एसिडिटी से राहत दिलाते हैं।

आंतों के लिए फायदेमंद: मुनक्का का पानी आंतों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। इसमें एंटीइंलामेटरी गुण होते हैं, जो आंतों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। जिससे उनकी क्षमता बढ़ जाती है और पेट की समस्या कम होने लगती है।

hacklink al hack forum organik hit kayseri escort mariobet girişMostbetslot sitelerideneme bonusu veren sitelertiktok downloadergrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerescort1xbet giriştipobetstarzbetjojobetmatbetpadişahbetpadişahbetİzmit escortbahiscom giriş güncelparibahis giriş güncelextrabet giriş güncel