एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी ने एक व्यक्ति से 751 ग्राम सोना किया बरामद

अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुई दुबई से एयर इंडिया की फ्लाइट में एक तस्कर से सोना बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति की चाल पर कस्टम अधिकारी को शक हो गया। आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई। जिसके बाद आरोपी से कस्टम ने तीन कैप्सूल जब्त किए, जिसे वह अपने प्राइवेट पार्ट में छिपा कर लाया था।सोने को प्योर 24 कैरेट में बदला गया। जिसका कुल वजन 751 ग्राम आका गया। इस सोने की खेप की इंटरनेशनल वैल्यू तकरीबन 45.22 लाख रुपए आंकी गई है।

About The Author