श्री मुक्तसर साहिब-पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब के पास गोलियां चलने की खबर सामने आई है। इस घटना में 1 युवक की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार यहां के कोटकपूरा रोड बाईपास के पास 2 पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दी, जिसमें 1 युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमित बराड़ निवासी सोहनगढ़ के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Users Today : 5