जालंधर में आज चुना जाएगा NRI सभा का नया प्रधान,NRI मतदाता करेंगे वोट

जालंधर में आज NRI सभा का नया प्रधान चुना जाएगा। कुल करीब 23 हजार एनआरआई मतदाता इसके लिए वोट करेंगे। प्रधान बनने की दौड़ में कमलजीत हेयर, जसबीर गिल और परविंदर कौर का नाम शामिल हैं। सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। शाम पांच बजे तक ये वोटिंग चलेगी। मतगणना के बाद शाम करीब 6 बजे नए प्रधान की घोषणा कर दी जाएगी।

इस बारे में एडीसी जालंधर अमित महाजन ने कहा चुनाव से सुचारू रूप से चल रहे हैं और लगातार एनआरआई वोटिंग करने के लिए पहुंच रहे हैं। पुलिस सुरक्षा बल बाहर तैनात है और चेकिंग करके ही डालने के लिए आ रहे हैं। शाम 5:00 बजे के बाद काउंटिंग शुरू हो और उसके बाद नतीजा सामने आ जाएगा।

About The Author