04/25/2024 11:17 PM

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को झटका, अभिनेत्री दलजीत कौर का निधन

पंजाबी सिनेमा जगत की जानी मानी सुपरस्टार दिलजीत कौर अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने आज सुबह आखिरी सांस लिए। जानकारी के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी जिसके बाद आज 69 साल की उम्र में वह दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह गई। दलजीत कौर अपने समय में पंजाबी फिल्मों की हेमा मालिनी के नाम से पहचानी जाती थी। उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री को कई सुपर हिट फिल्में दी हैं। कईं वर्षों तक उन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया है और आज वह हर आंख नम कर गई हैं। बताया जा रहा है कि आज दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।