सिविल अस्पताल में प्राइवेट एंबूलेंस चालकों ने युवक को पीट-पीट कर किया अधमरा

हरियाणा के पानीपत शहर में पड़ोसियों और निजी एंबूलेंस चालकों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। रात के समय सिविल अस्पताल में OPD ब्लॉक के बाहर एंबूलेंस चालकों ने एक युवक को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।

इस पूरी घटना की वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। क्योंकि वीडियो में मारपीट करने वालों के चेहरे स्पष्ट नजर आने के बावजूद पुलिस सिर्फ FIR दर्ज करने तक सीमित रही। अब पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए हैं।

पुलिस को दी शिकायत में कुमार गौरव ने बताया कि वह न्यू रमेश नगर का रहने वाला है। उसके पिता दिवानचंद रिटायर्ड तहसीलदार है। 16 नवंबर की रात करीब 10 बजे वह खाना खाकर सैर करने निकला था। जब वह सलारगंज गेट के पास पैदल पहुंचा, तो वहां एक निजी स्कूल के पास उसे आकाश, राजेश, शिव, लक्की, विक्की, लोकेश, रोहित निवासी तेज कॉलोनी ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मारपीट से कुछ देर बाद वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। कोई अंजान उसे ऑटो में सिविल अस्पताल तक लाया।

hacklink al hack forum organik hit kayseri escort deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler canlı casino siteleri grandpashabet grandpashabet Mostbetdeneme bonusu veren sitelertiktok downloadergrandpashabetgrandpashabetbetcioParibahisbahsegel yeni girişjojobetcasibom girişcasibom 895 com girisbahiscasinosahabetgamdom girişgiriş casibomkarşıyaka escortbetzulajojobetxslotsahabet