04/20/2024 3:02 PM

Critics Choice Awards: एक बार फिर RRR ने दुनियाभर में रचा इतिहास

आप सभी जानते ही होंगे के फिल्म RRR को 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में गाने ‘नाटू नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता जिसके बाद सभी फैंस बेहद खुश थे और सेलिब्रिटीस भी इस पर टीम को बधाई दे रहे हैं। इसके बीच अब एक बार फिर फिल्म RRR का दुनियाभर में डंका बज रहा है। दरअसल, फिल्म ‘आरआरआर’ ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड जीता है।

बता दें के क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के ऑफिशियल ट्विटर पर ये गुड न्यूज शेयर की गई है। ट्वीट में लिखा है- RRR फिल्म के कास्ट एंड क्रू को बहुत बधाई। फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड अपने नाम किया है। इस कैटेगरी में एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का मुकाबला, ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’, ‘अर्जेंटीना 1985’, ‘बार्डो’, ‘फॉल्स क्रॉनिकल ऑफ ए हैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स’, ‘क्लोज’ और ‘डिसीजन टू लीव’ जैसी फिल्मों से हुआ।

लेकिन इन सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए आरआरआर फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड अपने नाम किया। क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एसएस राजामौली का एक वीडियो भी शेयर किया गया है। वीडियो में वो हाथ में ट्रॉफी लिए दिखाई दे रहे हैं। इस खबर को सुन एंटरटेमेंट इंडस्टी से लेकर सभी फैंस तक ये पल बेहद खास है।