अमृतसर : पंजाब में बेमौसम हुई बारिश से किसानों की फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा है। गेंहू की फसल पूरी तरह खराब हो गई है। जिसके लिए उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुआवजे की अपील की थी। वहीं सीएम मान द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिए जाने के बाद गिरदावरी करवाने के निर्देश दिए गए थे। वहीं आज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ जंडियाला गुरु पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों की खराब हुई फसल का जायजा लिया और आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री किसानों की मदद के लिए हमेशा तैयार है।

Users Today : 9