कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू अब से कुछ ही मिनट बाद आम आदमी पार्टी के हो जाएंगे । उन्हें पार्टी में ज्वाइन करवाने के लिए अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द एल.पी.यू. के हेलीपैड पर उतर रहे हैं।
वहां इस समय आम आदमी पार्टी के सभी शीर्ष नेता और खुद रिंकू भी पहुंचे हुए हैं । पता चला है कि हवेली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केवल सुशील रिंकू को ही आम आदमी पार्टी में शामिल किया जाएगा और उनके साथ आ रहे बाकी कांग्रेसी पूर्व पार्षदों को बाद में ज्वाइन करवाया जाएगा ।

Users Today : 6