खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में मारे गए शुभकरण सिंह का आज होगा अंतिम संस्कार

किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर पर मारे गए शुभकरण सिंह का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।  किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, ”खनौरी और शंभू सीमा पर मार्च का आज 17वां दिन है। हमें जानकारी मिली है कि (शुभकरण सिंह की मौत के मामले में) आईपीसी की धारा 302 और 114 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।” .. साथ ही आज हम मृतक (शुभकरण सिंह) के शव को खनौरी बॉर्डर पर ले जाएंगे और उनका (शुभकरण सिंह) अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।”बता दें कि खनौरी सीमा बिंदु पर प्रदर्शनकारी किसानों और हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प के दौरान शुभकरण सिंह की मौत के सात दिन बाद, पंजाब पुलिस ने बुधवार रात हत्या का मामला दर्ज किया। 21 फरवरी को पंजाब-हरियाणा सीमा पर खनौरी में हुई झड़प में बठिंडा के मूल निवासी शुभकरण (21) की मौत हो गई और 12 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।शुभकरण के पिता की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर के मुताबिक घटनास्थल हरियाणा के जिंद जिले के गढ़ी में दिखाया गया है. खनौरी जींद जिले के पास स्थित है।

hacklink al hack forum organik hit kayseri escort mariobet girişdeneme bonusu veren sitelerdeneme bonusu veren sitelerescortultrabetmeritbet1xbet, 1xbet girişmersobahissekabet, sekabet giriş , sekabet güncel girişmatadorbet girişmatadorbet girişbuy drugspubg mobile ucsuperbetphantomgrandpashabetsekabetNakitbahisTümbetmarsbahismarsbahispusulabetpusulabet girişcasibomonwinmeritkingkingroyalMeritbetCasibomcasibompusulabetselçuksportstaraftarium24yarış programı