मशहूर कवि Surjit Patar का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, CM Mann ने अर्थी को दिया कंधा

मशहूर कवि और लेखक सुरजीत पातर का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्हाेंने मशहूर कवि और लेखक सुरजीत पातर की अर्थी काे कंधा भी दिया। सुरजीत पातर के अंतिम संस्कार में पहुंचे सीएम मान ने पत्रकारों से बात करते हुए भावुक होकर कहा, कि ” पातर अवॉर्ड शुरु करेंगे, जिसमें 7वीं और 8वीं के बच्चों के मुकाबले होंगे। जाे इस मुकाबले काे जीतेंगा उसे 1 लाख दिया जाएंगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट शेयर करते हुए लिखा हैं, कि पंजाबी भाषा के गौरवशाली पुत्र सुरजीत पातर साब का हाल ही में निधन हो गया…वह क्षति जो परिवार और पंजाबियों के लिए अपूरणीय है…आज लुधियाना में पातर साहब जी के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ और परिवार के साथ दुख साझा किया…ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को शक्ति प्रदान करें… हालाँकि पातर साब जी अब शारीरिक रूप से नहीं हैं, लेकिन पंजाब और पंजाबियत के प्रति दर्द व्यक्त करने वाली उनकी रचनाएँ हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी।

hacklink al hack forum organik hit kayseri escort mariobet girişMostbetslot sitelerideneme bonusu veren sitelertiktok downloadergrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerescort1xbet giriştipobetfixbetjojobetmatbetpadişahbetpadişahbetYalova escortholiganbet