जालंधर पश्चिम से MLA Mohinder Bhagat ने ली विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ

पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट से उपचुनाव जीतने वाले मोहिंदर भगत को पंजाब सरकार मंत्री बनाएगी।  बुधवार को उन्होंने चंडीगढ़ पहुंचकर विधायक पद की शपथ ली। सरकार ने इसके लिए गवर्नर हाउस से समय मांगा था,  मोहिंदर भगत को खेल मंत्री बनाया गया है। गुरमीत मीत हेयर ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनकी जगह कोई नया मंत्री नहीं बनाया गया। अब भगत को खेल मंत्री बनाया गया है। शपथ से पहले भगत ने अपने परिवार के साथ सीएम मान से मुलाकात की।

इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि भगत जिस हलके से चुनाव जीते हैं, वह उत्तर भारत का सबसे बड़ा खेल हब माना जाता है। पश्चिम हलके में ही सबसे बड़ी खेल मंडी और फैक्ट्रियां हैं। ऐसे में सरकार जालंधर से ही खेल मंत्री बनाना चाहती थी। इसी पद के लिए मोहिंदर भगत के लिए कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं हो सकता था।

जालंधर उपचुनाव के दौरान सीएम भगवंत मान ने भी वादा किया था कि अगर जालंधर पश्चिम के लोग  मोहिंदर भगत को एक सीढ़ी चढ़ाएंगे तो वे खुद दूसरी सीढ़ी चढ़ जाएंगे।

hacklink al hack forum organik hit kayseri escort Snaptikgrandpashabetescort1xbet girişPin up yuklemarsbahismarsbahismarsbahisdeneme bonusu veren sitelerbetzula girişbetkombetkom girişbahiscombahiscom girişsahabet girişporno sex izlehack forum , crackporno izle sex izlekingroyalmeritkingjojobet 1026 com girisfixbetmegabahismegabahisbetist