बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या… मामला दर्ज

खन्ना के ऊंचा बेहरा इलाके में रानी वाला तालाब के पास एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बता दें कि ये घटना  रात की बताई जा रही है। महिला का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। मृतक महिला की पहचान कमलेश रानी (65) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या करने वाली महिला की पहचान कर ली है और पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।

घटना के समय का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि नकाबपोश महिला  शाम 7:30 बजे कमलेश रानी के घर में घुसती है। करीब 2 घंटे बाद रात 9:30 बजे वह बाहर निकलती है। बाद में जब कमलेश का बेटा आधी रात के करीब घर आया तो उसे अपनी मां की हत्या के बारे में पता चला। मंडी अहमदगढ़ में रहने वाले कमलेश रानी के दामाद विशाल ने बताया कि उसके दोनों साले फास्ट फूड का काम करते हैं।  शाम 7 बजे दोनों दुकान पर गए थे।आधी रात को उसे फोन आया कि उसकी मां की हत्या कर दी गई है। जिस महिला ने हत्या की है, उसने सोने के गहने भी चुराए हैं।सिटी थाना एसएचओ ने बताया कि हत्या करने वाली महिला की पहचान शान अब्बास के रूप में हुई है। उसकी तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

hacklink al hack forum organik hit kayseri escort Snaptikgrandpashabetescort1xbet girişPin up yuklemarsbahismarsbahismarsbahisdeneme bonusu veren sitelerverabet girişvbetvbet girişbetkombetkom girişsahabet girişporno sex izlehack forum , crackporno izle sex izlekingroyalmeritkingbetcijojobet 1026 com giris