CM Bhagwant Mann ने की औद्योगिक बोर्ड

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को औद्योगिक विकास मंडलों और विभिन्न क्षेत्रों के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की।उन्होंने एक ट्वीट में नवनियुक्त लोगों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और ‘टीम रंगला पंजाब‘ में स्वागत किया। ट्वीट के साथ नियुक्तियों की सूची नत्थी की।

पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कापर्ोेशन लिमिटेड का अध्यक्ष जसवीर कुडनी को बनाया गया है और प्रदीप छाबड़ा और नील गर्ग को क्रमश: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड तथा पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।

सूची के अनुसार इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन पद पर नियुक्तियां इस प्रकार हैं: अमृतसर (अशोक तलवार), नवांशहर (सतनाम जलवाहा), नाभा (सुरिंदरपाल शर्मा), बठिंडा (जतिंदर भल्ला), गुरदासपुर (राजीव शर्मा), संगरुर (हरप्रीत सिंह पिट्टू), फगवाड़ा (कश्मीर सिंह मल्ली), कपूरथला (गुरपाल सिंह), बरनाला (राम तीरथ मन्न), फरीदकोट (गुरतेज खोसा), तरनतारण (वरुण कुमार), बटाला (नरेश गोयल), फजिल्का (मोहदूिंर कचुरा) और सुल्तानपुर लोधी (लक्की रंधावा)।

About The Author