चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर बेटी ने जन्म लिया हैं। खुद ट्वीट कर जानकारी दी हैं। कल रात डाॅ. गुरप्रीत कौर काे अस्पताल में भर्ती किया गया था। सीएम मान ने बच्ची की पहली तस्वीर आने सोशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट की हैं।
सीएम मान ने 26 जनवरी के दिन अपने घर आने वाली इस खुशी काे देशवासियाें के साथ साझा किया था। उन्होंने कहा था कि मेरे घर में भी मार्च महीने में खुशी आने वाली है। नया मेहमान घर में आ रहा है। मेरी पत्नी 7वें महीने की गर्भवती है। हमने यह पता करने की कोशिश नहीं की लड़का होगा या लड़की, हम चाहते है जो बच्चा आए तंदुरुस्त आए।
ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਨੇ ਬੇਟੀ ਦੀ ਦਾਤ ਬਖ਼ਸ਼ੀ ਹੈ..ਜੱਚਾ-ਬੱਚਾ ਦੋਵੇਂ ਤੰਦਰੁਸਤ ਨੇ..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 28, 2024


Users Today : 6