shwani Sharma ने भाजपा पंजाब की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद भाजपा पंजाब की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें स्थायी सदस्यों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों को स्थान दिया गया है। जीवन गुप्ता ने एक प्रेस बयान के जरिए इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यकारिणी में पंजाब में रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, भाजपा के प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य, पंजाब में रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा के सांसद सदस्य व विधायक व पूर्व सांसद सदस्य व विधायक, पंजाब में रहने वाले सभी राष्ट्रीय मोर्चों के पदाधिकारी, जिला प्रभारी और सह जिला प्रभारीयों को जगह दी गई है।

 

About The Author