SP रविंदर पाल संधू की बनी फेक आईडी को लेकर गरमाया मुद्दा

लुधियाना –  एसएसपी विजिलेंस रविंदर पाल संधू की हीं किसी ने फेक आईडी बना डाली है। एसएसपी ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है और आईटी टीम ने इस बारे जांच शुरू कर दी है। ये आईडी किस लिए बनाई है, इस बारे अभी कुछ पता नहीं चला है। बता दें कि संधू पंजाब पुलिस के तेजतर्रार अफसरों में से एक है। आए दिन उनके नेतृत्व में विजिलेंस टीम किसी ना किसी रिश्वतखोर अधिकारी को पकड़ती रहती है।

About The Author