04/26/2024 11:28 PM

MCD चुनाव के मद्देनजर AAP ने शुरू किया नया अभियान- ‘केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल के पार्षद’

दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election 2022) को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सोसिदिया (Manish Sisodia) ने भाजपा पर हमला बोला है।

उन्होंने आज सोमवार को प्रेस कॉन्फेंस कर कहा कि जनता ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली सरकार में मौका दिया, तो हमने खूब काम किया है, वहीं नगर निगम में भाजपा को 15 साल दिए, मगर कोई काम काम नहीं किया है। उनके पास एक भी काम बताने के लिए नहीं है। आज आप केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद अभियान आप शुरू करने जा रही है।

भारी सीटों से जीत रही AAP- सिसोदिया

आप नगर निगम में भारी सीटों से जीत रही है, मगर 20 या 25 सीटें ऐसी हैं, जहां पर स्थिति कुछ ठीक नहीं है। इसलिए यह अभियान शुरू किया जा रहा है। जनता को यह बताना है कि अगर किसी वार्ड में भाजपा का पार्षद बन गया तो काम नहीं होने देगा। इसलिए लोगों को बताना है कि भाजपा का पार्षद नहीं बनाना है, नहीं तो केवल लड़ता रहेगा और काम नहीं होने देगा।

‘सिर्फ केजरीवाल को गाली देते हैं भाजपा नेता’

पूछे जाने पर सिसोदिया ने कहा कि रविवार को भाजपा ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 14 स्थानों पर अपने बड़े नेता उतारे, मगर उनके पास बताने के लिए कुछ नहीं था, केवल केजरीवाल जी को गाली देते हैं। ये लोग सुबह उठते ही केजरीवाल जी को गाली देना शुरू करते हैं और रात तक गाली दे रहे हैं। नहीं तो वे एक भी काम बताएं कि जो उन्होंने नगर निगम में कराए हों।