जालंधर- जालंधर के किशनपुरा चौक के पास सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। जहां स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा खंभे से टकरा गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में 3 से 4 बच्चे घायल हो गये। हादसे के दौरान दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।