तालाब से व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप

मोहालीः कुराली में स्थित बरोली गांव से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां आज सुबह बरोली से घड़ूआं जाने वाली सड़क के किनारे तालाब में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। तालाब से व्यक्ति के शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक जगतार सिंह पुत्र गरदेव सिंह निवासी मोरिंडा का रहने वाला है पर वह परिवार सहित घड़ूआं गांव में किराए के मकान में रहता था।

मृतक जगतार सिंह गांव बरोली में एक मेडिकल की दुकान चलाता था। बीती रात जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था तो घने कोहरे के कारण सड़क नहीं देख पाने की वजह से वह तालाब में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

hacklink al hack forum organik hit kayseri escort mariobet girişMostbetslot sitelerideneme bonusu veren sitelertiktok downloadergrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerescort1xbet girişstarzbetİzmir escortbahiscom giriş güncelparibahis giriş güncelextrabet giriş güncelpadişahbet güncelpadişahbet giriştipobet