जालंधर घर से निकलने से पहले पढ़े ये खबर, जारी रूट प्लान

जालंधर- शहर में दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर मोहल्ला गोबिंदगढ़ स्थित गुरुघर से नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। जिसके चलते प्रशासन ने रूट प्लान तैयार किया है। नगर कीर्तन सुबह करीब 10 बजे से रात को करीब 9 बजे तक सम्पूर्ण होने की संभावना है।

जो कि मोहल्ला गोबिंदगढ़ से शुरू होकर श्री दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में संपूर्ण होगा। नगर कीर्तन के रूट एसडी कॉलेज, भारत सोडा फैक्ट्री, रेलवे रोड, मंडी फैंटनगंज, सेंट्रल टाउन, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, शहीद भगत सिंह चौक, पंज पीर चौक, खिंगरा गेट, गुरुद्वारा सिंह सभा अड्डा होशियारपुर, माई हीरा गेट, भगवान वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, पुरानी सब्जी मंडी चौक, पुरानी जेल चौक, बस्ती अड्डा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, रैनक बाजार से वापस मिलाप चौक होते हुए गुरुद्वारा श्री दीवान अस्थान साहिब में जाकर संपूर्ण होगा।

नगर कीर्तन दौरान यातायात प्रभावित ना हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट किए हैं। ट्रैफिक मदन फिल्लौर मिल चौक, अलास्का चौक, टी-पॉइंट रेलवे स्टेशन, इकहरी पुली, दमोरिया पुल, किशनपुर चौक/रेलवे फाटक, दोआबा चौक, रेलवे फाटक, पटेल चौक, वर्कशॉप चौक, कपूरथला चौक, चिक-चक चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़, फुटबॉल चौक, टी पॉइंट शक्ति नगर, नकोदर चौक, स्काईलार्क चौक, प्रीत होटल मोड़, मखदूमपुरा गली (फुल्लांवाला चौक), प्लाजा चौक, कंपनी बाग चौक (पीएनबी चौक), मिलाप चौक, शास्त्री मार्केट चौक से होकर रहेगा। वाहन चालक विशाल नगर कीर्तन को ध्यान में रखते हुए जाम से बचने के लिए निर्धारित रूट का इस्तेमाल करने की बजाय डायवर्ट पॉइंट या अन्य ऑप्शनल लिंक रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

hacklink al hack forum organik hit kayseri escort mariobet girişMostbetslot sitelerideneme bonusu veren sitelertiktok downloadergrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerescort1xbet girişstarzbetİzmit escortbahiscom giriş güncelparibahis giriş güncelextrabet giriş güncelpadişahbet güncelpadişahbet giriştipobet