पुलिस ने साइकल पर अफीम की सप्लाई करने वाले आरोपियों को किया गिरफ़्तार

कपूरथला पुलिस ने एक कामयाबी हासिल करते हुए एक नशा तस्करी के एक ऐसे गैंग को काबू किया है जो की बिहार में अफीम की खेती करता है। फिर उसको पंजाब में बेचता है और बेचने के लिए किसी बड़ी गाड़ी या हाईटेक वाहन का प्रयोग नहीं करता। बल्कि अफीम की सप्लाई साइकल पर होती है सुनने में यह किस्सा अटपटा है पर सच है। जैसा की कपूरथला पुलिस ने दावा किया है कपूरथला पुलिस ने 1किलो 300ग्राम अफीम के साथ बिहार के रहने वाले दो लोगो को गिरफ्तार किया है और पुलिस ने बताया है की यह दोनो पिछले कुछ समय से पंजाब में आ कर रसोइया का काम कर रहे थे। पुलिस ने जब गांव आधी खुही के पास नाकेबंदी की तो पुलिस ने इन दोनो को जो की साइकल से आ रहे थे, को रोका और इन के पास बैग को खंगाला तो पुलिस भी हक्की बक्की रह गई।

पुलिस को इनके पास से 1 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने जब इन से पुछताश की तो इन्होंने बताया की वह बिहार में एक जंगली क्षेत्र में अफीम की खेती करते है और इसे बाद में पंजाब और अन्य जगह पर बेचते है। पुलिस के मुताबिक साइकल पर सप्लाई का आइडिया इन्हे इस लिए सुझा क्योंकि इन्हें लगता था की पुलिस नाको पर अकसर दो पहिया वाहन स्कूटर मोटरसाइकल और अन्य बड़े वाहनों को रोका जाता है। जिस से वह बड़ी चालाकी से बच निकलेंगे पर आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए। पुलिस ने इन पर मामला दर्ज कर लिया है और इन से इनके नेटवर्क के बारे में जानकारी ली जा रही है ।

 

hacklink al hack forum organik hit kayseri escort mariobet girişMostbetslot sitelerideneme bonusu veren sitelertiktok downloadergrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerescort1xbet girişstarzbetDiyarbakır escortbahiscom giriş güncelparibahis giriş güncelextrabet giriş güncelpadişahbet güncelpadişahbet giriştipobet