चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब के वेरका ब्रांड के कुछ नये उत्पाद 90 दिनों की वारंटी के साथ दही, क्रीम और दूध आज लॉन्च किए। सीएम मान ने कहा कि सरकार की ओर से हम वेरका को पूरा सहयोग दे रहे हैं। वेरका को देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक ले जाने की योजना पर काम चल रहा है। वेरका भी किसानों का एक संगठन है। जैसे-जैसे वेरका आगे बढ़ता जाएगा, पंजाब के किसानों का मुनाफा भी बढ़ता जाएगा। हम न केवल उत्पादों पर बल्कि गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। आने वाले समय में डेयरी से जुड़े लोगों द्वारा और भी परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।
