CIA स्टाफ के हाथ लगी कामयाबी, हेरोइन व कार सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

 सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए 5 किलो 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी से आई.-20 कार भी बरामद की है। थाना झब्बाल में केस दर्ज कर अदालत से रिमांड प्राप्त करते हुए पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। इससे कई अहम खुलासे होने की संभावना है। बरामद हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

प्रैस कॉन्फ्रैंस में एस.पी. मनिंदर सिंह ने बताया कि एस.एस.पी. अश्वनी कपूर के आदेशों पर जिले भर में लगातार नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन के इंचार्ज इंस्पैक्टर प्रभजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने आई.-20 कार सवार दीपक कुमार उर्फ कोचर पुत्र शाम कुमार निवासी वैक्टोरिया एन्क्लेव गांव बल्लूकी जिला लुधियाना को गिरफ्तार किया। उक्त आरोपी से पुलिस ने कार के अलावा 5 किलो 20 ग्राम हेरोइन बरामद की। कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ थाना झब्बाल में केस दर्ज किया है। उक्त आरोपी के खिलाफ पहले भी एन.डी.पी.एस. एक्ट को लेकर केस दर्ज है। इस मौके पर डी.एस.पी. (डी.) अरुण शर्मा, सी.आई.ए. स्टाफ इंचार्ज इंस्पैक्टर प्रभजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

hacklink al hack forum organik hit kayseri escort mariobet girişMostbetslot sitelerideneme bonusu veren sitelertiktok downloadergrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerescort1xbet girişstarzbetbahiscom giriş güncelparibahis giriş güncelextrabet giriş güncelsahabetYalova escortjojobetporno sexpadişahbet