सुशील शर्मा के नेतृत्व में भाजपा जालंधर में निगम और लोकसभा चुनावों में रिकॉर्ड तोड़ जीत करेगी दर्ज –दीपाली बागड़िया

भाजपा जिला आई टी सैल ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा का किया सम्मान

जालंधर(ऐकम न्यूज)भारतीय जनता पार्टी ज़िला आईटी सैल ने अध्यक्ष दीपाली बागड़िया की अध्यक्षता में जालंधर शहरी भाजपा के तीसरी बार नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील शर्मा को सम्मानित किया है।इस अवसर पर उनके साथ जिला आईटी सैल के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।सभी ने उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी कहा कि उनके आने से जालंधर में भाजपा और मजबूत होगी। दीपाली बागड़िया ने नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा जालंधर निगम और लोकसभा चुनावों में रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज करेगी।उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा का जनादार शहर में बहुत मजबूत हो गया है और उनके दुबारा अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं।उन्होंने कहा कि जिला आईटी सैल पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस बार जालंधरवासियो ने विरोधियों को बहुत बड़ा झटका देकर भाजपा को जीतने का मन बना लिया है।इस अवसर पर बलजीत सिंह को मंडल 12 का आई-टी इंचार्ज नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर हतिदर तलवार,जगजीत सिंह,अनिल शर्मा,अनुपम शर्मा,सौरभ गुप्ता,बलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

hacklink al hack forum organik hit kayseri escort mariobet girişMostbetslot sitelerideneme bonusu veren sitelertiktok downloadergrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerescort1xbet giriştipobetfixbetjojobetmatbetpadişahbetpadişahbetMersin escort