बंदी सिंहों की रिहाई के लिए किए ‘कोमी इंसाफ मोर्चे’ का ऐलान,टोल प्लाजा 2 बजे तक रहेंगे फ्री

पंजाब में आज अपने वाहन से यात्रा कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। कई सालों से विभिन्न जेलों में बंद सिंहों की रिहाई की आवाज सरकार के कानों तक पहुंचाने के लिए मोहाली में चल रहे कौमी इंसाफ मोर्चे ने आज पंजाब भर में टोल प्लाजा बंद करने का फैसला लिया है। कौमी इंसाफ मोर्चे की काल पर आज पंजाब में 13 टोल प्लाजा 3 घंटे सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बंद किए जाएंगे।

इस दौरान टोस प्लाजा पर स्टाफ को आने-जाने वाले वाहनों की पर्ची नहीं काटने दी जाएगी और टोल पूरी तरह से फ्री रखे जाएंगे। पिछले लंबे अर्से से मोर्चा लगाकर बैठे सिख नेताओं का कहना है कि उनकी मांगों की तरफ न तो केंद्र और न ही राज्य सरकार ध्यान दे रही है। दोनों के ही सरकारों के कान बंद हैं।

पंजाब के यह टोल प्लाजा रहेंगे फ्री

फिरोजपुर का फिरोजशाह टोल प्लाजा और तारापुर टोल प्लाजा, मोहाली का अजीजपुर टोल प्लाजा, भागोमाजरा टोल प्लाजा, सोलखियां टोल प्लाजा, बरोदी टोल प्लाजा, पटियाला जिले का परेडी जट्टा टोल  प्लाजा, जालंधर का बामनीवाल टोल प्लाजा, लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा, घलाल टोल प्लाजा, फरीदकोट का तारापुर टोल प्लाजा , तलवंडी भाई टोल प्लाजा और नवांशहर का टोल प्लाजा शामिल हैं। बता दें कि बंदी सिंहों की रिहाई समेत अन्य सिख मुद्दों के समाधान के लिए पिछले एक साल से मोहाली और चंडीगढ़ की सीमा पर राष्ट्रीय कौमी मोर्चा लगाया गया है, जिसे एक साल पूरा हो गया है। प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है।

hacklink al hack forum organik hit kayseri escort Snaptikgrandpashabetescort1xbet girişPin up yuklemarsbahismarsbahismarsbahisdeneme bonusu veren sitelerbetzula girişbetkombetkom girişbahiscombahiscom girişsahabet girişporno sex izlehack forum , crackporno izle sex izlekingroyalmeritkingjojobet 1026 com girisfixbetmegabahismegabahisbetist