07/27/2024 1:44 PM

Punjab: बदला सरकारी स्कूलों का समय, जानें नई Timing

पंजाब के स्कूलों में 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए सेशन के लिए शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। 1 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल गया है।

शिक्षा विभाग के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, आज से प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। बताया जा रहा है कि सितंबर तक स्कूल का समय यही रहेगा।

बता दें कि पहले प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक था, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक था।